श्वेत तत्त्व दर्शन – भाग 1
हम सब अत्यंत सौभाग्यशाली हैं कि एक ऐसी पुस्तक हमारे सामने आ रही है जिसमें वेद शास्त्रों के समस्त सिद्धांतों का सरल विधि से निरूपण किया गया है। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य को इतनी सहज व सरल विधि से समझाया गया है जो जनमानस के लिए ग्राह्य है। आशा है सभी पाठकों को इसका उचित लाभ अवश्य मिलेगा, क्योंकि प्रामाणिकता से किया गया भागवतिक कार्य कभी असफल नहीं हो सकता।