शरद पूर्णिमा महोत्सव · 24–28 अक्टूबर 2026 · गुरुधाम, वृंदावन पंजीकरण

मन के बारे में

सुख दु:ख का आभास

मन को यह आभास एकमात्र अज्ञान के कारण होता है । गलत ज्ञान होना ,यही समस्त दुखों का कारण है ।

कुमति कीन्हि सब विश्व दुःखारी ।

एकमात्र गलत मति के कारण , अज्ञान के कारण यह सम्पूर्ण चराचर दुःखी है ।

हमने या हमारे मन ने जिस में सुख दुख माना होता है , वही हमें सुख और दुख देता है ।

कुत्ते ने स्वर्ण में कोई सुख दुख नहीं माना है , आप उसको 1 टन सोना देकर देखिये , वह नहीं सुखी होगा ।
और एक टन सोना उससे छीन कर देखिये , तब भी वह नहीं दुखी होगा ।

क्योंकि उसके मन ने स्वर्ण में समान भाव रखा हुआ है । उसके लिए वह मिट्टी है ।

यह बात ध्यान रखिये , एक अपेल सिद्धांत :-

जिस वस्तु में जितनी मात्रा का सुख हमें मिलता है , या हमारे दिमाग मे सुख उसके प्रति बिठाया गया है , ठीक उतनी ही मात्रा का दुःख उससे हमें मिलता है ।

उस वस्तु के मिलन में जितनी मात्रा का सुख मिलेगा , उसी वस्तु के विछोह से या उसके अभाव से उतनी ही मात्रा का दुःख हमें मिलेगा ।

यह सुख दुख केवल मन द्वारा बनाया गया है ।

और बचपन से ही हमें हमारा परिवार, हमारा समाज , हमारी शिक्षा बस रात दिन पल पल हमें विभिन्न वस्तुओं में सुख दुख समझाने के लिए पल पल प्रयत्नशील हैं ।

तो यह सब मन द्वारा बनाया गया है ।

चित्तमेव हि संसारः l l
मनमेव हि संसारः ।।

Join Us for More Spiritual Discourses
← सभी लेख व्हाट्सएप संघ से जुड़िए

सेवा में सहभागी बनिए

सभी शिविर एवं प्रवचन निःशुल्क हैं। आपका सहयोग इस सेवा को आगे बढ़ाता है।